वैशाली में डबल मर्डरः युवक ने चाचा और सेना के जवान चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Double Murder In Vaishali: बिहार से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां वैशाली जिले में पारिवारिक दुश्मनी और जमीनी विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया. एक युवक ने गोली मारकर अपने चाचा और चचेरे भाई की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. इस वारदात से गांववासियों में दहशत भी आक्रोश है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

जमीन और रास्ते का चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद चल रहा है. शनिवार शाम को विवादित जमीन से निकलने वाले रास्ते को लेकर सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके चचेरे भाई (आरोपी) जगदीश राय के बीच तीखी बहस हुई थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था. शनिवार को शांत हुआ मामला रविवार सुबह फिर भड़क उठा. आरोप है कि रविवार की सुबह आरोपी जगदीश राय ने फिर से जानबूझकर विवाद खड़ा किया. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पिस्तौल निकालकर अपने चाचा मुनारीक राय और भाई जितेंद्र कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

पिता ने मौके पर और अस्पताल ले जाते समय फौजी ने तोड़ा दम

इस गोलीबारी में बुजुर्ग मुनारीक राय को कई गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं चचेरे भाई और आर्मी जवान जितेंद्र कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आसपास के लोग और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी परिवार

वारदात के बाद आरोप फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ रजासन गांव पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. सदर एसडीपीओ (SDPO) सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला रास्ते के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है. वारदात के बाद नामजद आरोपी जगदीश राय और उसके परिवार के सभी सदस्य अपने घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं.

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां रोते-बिलखते पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली. इसके बाद एसपी खुद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल (रजासन गांव) के लिए रवाना हो गए. एसपी शुभांक मिश्रा ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कुछ दिन पहले छुट्टी पर आया था सेना का जवान

मृतकों में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे. इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है. जितेंद्र कुमार देश की सेवा में तैनात थे और परिवार में एक अन्य रिश्तेदार की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत के बाद छुट्टी लेकर अपने गांव रजासन आए थे. इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

Latest News

Guru Purnima 2026: जुलाई में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन प्रीति योग और हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है. जानिए गुरु पूर्णिमा की सही तिथि, धार्मिक महत्व और स्नान का महत्व.

More Articles Like This