Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी. बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई.
NCS के अनुसार, भूकंप आज सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आया. फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. वहीं, मंगलवार को तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. यह भूकंप नेपाल-तिब्बत सीमावर्ती इलाके में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही के कुछ दिनों बाद आया. EMSC ने बताया कि भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. नेपाल के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए.

