Earthquake: जम्मू-कश्मीर और गुजरात में भूकंप से कांपी धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: शुक्रवार की देर रात जम्मू-श्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस भूकंप में कोई हताहत नहीं हुआ है. गुजरात में देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं जम्मू-कश्मीर में रात में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 रही. लेह-लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां भूकंप की तीव्रता 3.9 रही.

गौरतलब है कि गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, गुजरात भूकंप के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाला क्षेत्र है. यहां पिछले 200 साल में नौ बड़े भूकंप आए हैं. जीएसडीएमए के मुताबिक, 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था. इसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version