नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप, बम स्क्वायड की टीम पहुंची

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: दिल्ली से समसनीखेज खबर सामने आई है. यहां राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग होने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं, पुलिस के साथ ही बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. वहीं बैग किसका है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

शनिवार की सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग की कॉल मिली. वहीं, सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, लावारिस बैग किसका है, इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है. सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची है. दमकल विभाग के अनुसार, 7:55 पर लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. फिलहाल, बैग किसने छोड़ा है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने बैग की जांच की

मालूम हो कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी हाई अलर्ट है. ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम, बम स्क्वाड की टीम, डॉग स्क्वायड की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे. बैग के आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया. इसके बाद पूरे एरिया को कॉर्डन ऑफ कर दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध बैग को पूरे प्रोटोकॉल के साथ खोला. हालांकि बैग में ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जो संदिग्ध हो. फिलहाल पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है.

Latest News

IND vs PAK: बीमारी से ठीक होकर लौटे अभिषेक शर्मा का मैच में नहीं चला बल्ला, पाकिस्‍तान के खिलाफ भी बिना खाता खोले हुए...

IND vs PAK: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए....

More Articles Like This

Exit mobile version