नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप, बम स्क्वायड की टीम पहुंची

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: दिल्ली से समसनीखेज खबर सामने आई है. यहां राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग होने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं, पुलिस के साथ ही बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. वहीं बैग किसका है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

शनिवार की सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग की कॉल मिली. वहीं, सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, लावारिस बैग किसका है, इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है. सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची है. दमकल विभाग के अनुसार, 7:55 पर लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. फिलहाल, बैग किसने छोड़ा है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने बैग की जांच की

मालूम हो कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी हाई अलर्ट है. ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम, बम स्क्वाड की टीम, डॉग स्क्वायड की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे. बैग के आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया. इसके बाद पूरे एरिया को कॉर्डन ऑफ कर दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध बैग को पूरे प्रोटोकॉल के साथ खोला. हालांकि बैग में ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जो संदिग्ध हो. फिलहाल पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version