Earthquake: असम के कई हिस्सों में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: आज शाम असम के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में भय व्याप्त हो गया. तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. इस बारे में असम सरकार के अधिकारियों ने में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया.

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था. भूकंप की गहराई 5 किमी थी.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version