Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी भारत के इस पड़ोसी देश की धरती, जाने कितनी थी तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: आज सुबह भूकंप के झटकों से भारत के पड़ीसी देश चीन की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में भय व्याप्त हो गया. तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए.

मंगलवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर चीन के झिंजियांग (Xinjiang) प्रांत में भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के मुताबिक, मात्र 10 किलोमीटर की गरहाई पर ये भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र अक्षांश: 41.65 उत्तर, देशांतर: 81.14 पूर्व पर रहा है.

सिचुआन प्रांत में आया था भूकंप

मालूम हो कि इसके पहले चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 9 अक्टूबर को भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई थी. चीन अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (CENC) के मुताबिक यह भूकंप गांजी तिब्बती स्वायत्त प्रीफेक्चर के शिनलॉन्ग काउंटी में आया था. भूकंप का केंद्र कंगदिंग शहर से लगभग 216 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर था.

Latest News

नोएडा में 10 से 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, त्योहारों और प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश

Noida Section 163: गौतमबुद्ध नगर में आगामी त्योहारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर...

More Articles Like This

Exit mobile version