IV Drop Therapy: नवरात्रि की शुरुआत होने अब महज दो दिन शेष है. ऐसे में लोगों ने गरबा और डांडिया नाइट के लिए तैयारियां करना शुरू कर दी हैं. इसी बीच अहमदाबाद में Gen Z के बीच एक नया वेलनेस ट्रेंड तेजी से ट्रेंड हो रहा है. कई युवा अपनी एनर्जी बनाए रखने और चेहरे पर ग्लो पाने के लिए IV ड्रिप थेरेपी का सहारा ले रहे हैं. खूबसूरती, फिटनेस और स्टैमिना बढ़ाने से जुड़ा ये ट्रेंड नवरात्रि के उत्सव से पहले लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में चलिए जानते है कि ये क्या है और इसके लिए लोग हजारों रुपये क्यों खर्च कर रहे हैं.
क्या है IV ड्रिप थेरेपी?
बता दें कि IV थेरेपी एक ऐसी प्रोसेस है जिसमें शरीर को फ्लूइड और जरूरी पोषक तत्व सीधे नसों के जरिए दिए जाते हैं. ऐसे में वेलनेस और ब्यूटी क्लीनिक अलग-अलग तरह की IV ड्रिप उपलब्ध कराते हैं, जिनमें मल्टीविटामिन, विटामिन C, विटामिन B, जिंक, मैग्नीशियम और ग्लूटाथियोोन शामिल होते हैंं. इन ड्रिप्स को शरीर में पानी की कमी दूर करने, एनर्जी बढ़ाने और त्वचाा में निखार लाने के लिए बताया जाता है.
अहमदाबाद में क्यों बढ़ रहा ये ट्रेंड?
दरअसल, नवरात्रि में गरबा के दौरान लोग लगातार कई घंटों तक डांस करते हैं और देर रात तक कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं. इसके साथ ही आउटफिट, मेकअप और लुक को लेकर भी काफी तैयारी की जाती हैै. पूरे त्योहार के दौरान तरोताजा और ग्लोइंग दिखने की चाहत में कुछ युवा अब नॉर्मल स्किनकेयर और मेकअप से आगे बढ़कर IV ड्रिप जैसे ट्रीटमेंट्स का सहारा ले रहे हैं.
लगा रहे हजारों रुपये
बताया जा रहा है कि IV थेरेपी की कीमत इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले न्यूट्रीएंट और क्लीनिक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक IV ड्रिप सेशन की कीमत करीब 4,000 से 10,000 रुपये तक होती है, जबकि तीन सेशन वाले पैकेज की कीमत 12,000 से 15,000 रुपये के बीच पहुंच सकती है.
डॉक्टर ने दी ये सलाह
वहीं, अहमदाबाद के कई लोगों के लिए यह प्रोसस सिर्फ त्योहार के दौरान एक बार कराई जाने वाली जरूरत है, न कि कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट. वहीं, लोकल मेडिकल एक्सपर्ट्स लोगों को बिना डॉक्टर की निगरानी के इस ट्रेंड को अपनाने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना हैं कि ‘इन IV मिश्रणों में हाई-डोज एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे एक्टिव न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिन्हें बिना सोच-समझे नहीं लेना चाहिए. लोग इसे त्योहार से पहले जल्दी तैयार होने वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट की तरह देखते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच किए बिना IV इन्फ्यूजन लेना एलर्जी, शरीर में जरूरत से ज्यादा फ्लूइड जमा होने या लिवर पर अनावश्यक दबाव जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.’