Earthquake: भूकंप से कांपी पाकिस्तान की धरती, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तान: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच एक फिर भूकंप के झटकों से पाकिस्तान की धरती डोल गई. इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए. कुछ ही दिनों में दो बार भूकंप के झटके आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है. भूकंप दोपहर 1 बजकर 26 मिनट और 32 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर तक बताई जा रही है. इस हफ्ते में पाकिस्तान में भूकंप का ये तीसरा झटका है.

पाकिस्तान में 5 मई को आया था भूकंप

इससे पहले पाकिस्तान में 5 मई को भूकंप के झटके से धरती कांपी थी. उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई थी. इस भूकंप का रिक्टर स्केल 4.2 तीव्रता का था. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद के झटकों की आशंका लगातार बनी रही.

Latest News

दुधवा टाइगर रिजर्वः वाटर होल्स पर बुझ रही वनन्यजीवों की प्यास, पर्यटकों को आसानी से हो रहा दीदार

लखीमपुर खीरीः भीषण गर्मी के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना...

More Articles Like This

Exit mobile version