छह घंटे के अंदर भूकंप के झटकों से दो बार डोली गुजरात की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Earthquake: गुजरात से भूकंप की खबर सामने आई है. यहां रविवार को कच्छ जिले में दो बार भूकंप के झटकों से धरती कांप गई. कुछ घंटों के अंतरात में दो बार भूकंप के झटके आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि रविवार की दोपहर आए भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड आंकी गई. अपनी नवीनतम रिपोर्ट में आईएसआर ने बताया कि भूकंप के झटके दोपहर 12:41 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व (एनएनई) में था.

आईएसआर के अपडेट में बताया गया है कि इससे पहले सुबह लगभग 6:41 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप भी इसी जिले में दर्ज किया गया था और इसका केंद्र धोलावीरा से 24 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व (ईएसई) में स्थित था. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.

Latest News

Bihar Farmer ID Update: बिहार के 32 लाख किसानों की बढ़ सकती है मुश्किल, Farmer ID नहीं तो इन योजनाओं से हो सकते हैं...

बिहार में करीब 32 लाख किसानों की Farmer ID अभी नहीं बन पाई है. नए नियमों के तहत PM Kisan समेत कई कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए Farmer ID जरूरी होगी. जानें पूरी जानकारी.

More Articles Like This