Earthquakes: भूकंप के झटकों से दो बार कांपी सिक्किम की धरती, लोग दहशत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गंगटोक: पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम दो बार आए भूकंप के झटकों से कांप उठी. गुरुवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले दो झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक

पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट पर 4.6 की तीव्रता वाला पहला भूकंप आया.  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था. यह झटका काफी तेज था. गंगटोक, नामची, मंगन और पेलिंग जैसे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही भयवश लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल आए.

भयवश शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकले लोग

इसके बाद मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. इसका का केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था. दोनों भूकंप में जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.

मालूम हो कि सिक्किम भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है, क्योंकि यह हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा है. यहां इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स की टक्कर होती रहती है. राज्य में पहले भी कई बार मध्यम तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This