चुनाव से पहले बंगाल में ED की कार्रवाई: पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर रेड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raids In Bengal: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है. यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (पीएमएलए केस) में की जा रही है.

कोलकाता में दो जगहों पर ईडी की टीम तलाशी अभियान चला रही है. इनमें एक जगह पार्थ चटर्जी का घर है, जबकि दूसरी जगह प्रसन्ना कुमार रॉय का दफ्तर है, जो इस मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े सबूत जुटाने के लिए की जा रही है.

जांच एजेंसी ने बताया कि पार्थ चटर्जी को स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) भर्ती घोटाले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी हाजिर नहीं हुए. इसके बावजूद वे लगातार पूछताछ से बचते रहे.

इससे पहले ईडी ने जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार भी किया था. बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फरवरी-मार्च 2025 में सशर्त जमानत मिली थी. हालांकि, उनके खिलाफ अलग-अलग भर्ती मामलों, जैसे प्राथमिक शिक्षक, एसएससी असिस्टेंट टीचर और ग्रुप सी और डी स्टाफ की भर्ती, को लेकर ईडी के कई केस अभी भी चल रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच का हिस्सा है और आगे और खुलासे होने की संभावना है.

Latest News

गर्मी में इलायची का दूध पीने के होते है जबरदस्त फायदे, जानिए शरीर पर क्या होता है असर

Cardamom milk benefit: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं अक्सर हमारे शरीर की ऊर्जा सोख लेती...

More Articles Like This