ईडी का एक्शनः अमृत ग्रुप के कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kolkata ED RED: बुधवार को कोलकाता और मध्य प्रदेश के इंदौर में कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. यह कार्रवाई निवेश से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई, जिसमें कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी हुई थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत इन दोनों शहरों में अमृत ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रमोटरों से जुड़ी लगभग 17 जगहों पर छापेमारी की गई.

जाने क्या है आरोप?

अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि कंपनियों के इस समूह और उनके निदेशकों ने ज्यादा रिटर्न का वादा कर अलग-अलग डिपॉजिट स्कीम के नाम पर आम लोगों से पैसे जमा किए, लेकिन वादा किया गया रिटर्न वापस नहीं किया. वहीं, अभी तक ईडी की इस कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी या उसके प्रमोटरों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका है.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version