Ed Raid: कांग्रेस विधायक और INLD नेता के ठिकानों पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोनीपतः कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले के तहत गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के यमुनानगर जिले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की है.

बीस ठिकानों पर हो रही तलाशी
सूत्रों की माने तो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों राजनेताओं और संबंधित संस्थाओं के 20 ठिकानों की तलाशी ली जा रही है.

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई हरियाणा पुलिस की कई एफआईआर से उपजा है. आधिकारिक तौर पर सूचना आने का इंतजार है.

Latest News

मुंह में गुलाब, हाथ में बंदूक… ‘किंग’ के नए पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का खूंखार आशिक लुक

King Poster Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़...

More Articles Like This

Exit mobile version