ED Raid: पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित पांच लोगों के ठिकानों पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: ईडी की 10 टीमों ने जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में पांच लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित जलदाय विभाग के दो अधिकारियों और दो ठेकेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. इसके अलावा डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भी ईडी द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी के पास महेश जोशी और जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. इस आधार पर ईडी की टीम महेश जोशी को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय आने का नोटिस भी दे सकती है.

घोटाले के संबंध में बड़ी राशि के फर्जी बिल ईडी के हाथ लगे हैं. इन्हीं बिलों को लेकर टीम विभाग के दोनों जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों से बात कर रही है.

Latest News

अमेरिका: मियामी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Miami Helicopter Crash: फ्लोरिडा के मियामी के पास बिस्केन बे में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version