रायपुर और सुकमा में ED की रेड: दो कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी, नपा अध्यक्ष के घर भी दबिश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED raids in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है. ईडी की टीम ने रायपुर और बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दबिश दी है. भूपेश सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के रायपुर स्थित धरमपुरा घर में और उनके बेटे हरीश लखमा के सुकमा स्थित आवास पर छापेमारी की है. वहीं, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर भी ईडी ने रेड की है. दो वाहनों में सवार होकर ईडी की टीम कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची है. इस टीम में करीब आठ अधिकारी शामिल हैं.

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के आवास पर भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं. सीआरपीएफ के जवान घर पर तैनात हैं. रायपुर में पूर्व मंत्री लखमा के घर में ईडी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है. यहां भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं.

मालूम हो कि पूर्व मंत्री लखमा के बेटे हरीश कवासी पिछले दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. वहीं उनके पिता कवासी लखमा कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं. नगरीय निकाय चुनाव से पहले छापेमारी से कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस छापेमारी को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This