बंगाल में मुठभेड़ः पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaighata Encounter: बंगाल से एनकाउंटर की खबर सामने आई है. यहां उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार को तड़के हुए मुठभेड़ में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास को ढेर कर दिया. बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के अंदर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है.

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश सीमा से महज चार किलोमीटर दूर स्थित वारदात स्थल पर तड़के पुलिस आरोपित प्रह्लाद को लेकर अपराध का री-क्रिएशन (घटना का पुनर्निर्माण) कराने पहुंची थी. इसी दौरान आरोपित ने अचानक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली और फायरिंग कर दी.

इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में चलाई गई जवाबी गोली से आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जाने क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि गत शनिवार रात 17 वर्षीया किशोरी अपने गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (जलसा) में गई थी. देर रात 11:30 बजे एक संदिग्ध फोन आने के बाद वह अचानक गायब हो गई.

अगली सुबह पड़ोसी के घर के पीछे से उसका नग्न और लहुलुहान शव बरामद हुआ था. परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने रिश्ते में संबंधी लगने वाले आरोपित प्रह्लाद दास को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था.

मालूम हो कि इससे पहले जुलाई में बारूईपुर में भी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित प्रभास मंडल की इसी तरह आधी रात री-क्रिएशन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मौत हुई थी.

बारूईपुर एनकाउंटर की प्रक्रिया समय और परिस्थितियों पर कलकत्ता उच्च न्यायालय में पहले से ही सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे. पुलिस मारे गए बदमाश प्रह्लाद दास के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This