मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि जो कोई भी पिछले चुनावों या आगामी 2026 मिडटर्म चुनाव में वोटर फ्रॉड से जुड़ी ऐसी जानकारी देगा, जिसके आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी और सजा होगी, उसे 10 लाख अमेरिकी डॉलर (9 करोड़ 52 लाख 35 हजार रूपये, लगभग) का इनाम दिया जाएगा.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राजनीति में चुनावी पारदर्शिता, प्रशासनिक प्रदर्शन और संसद के नियंत्रण को लेकर बहस तेज है.

ट्रंप ने लगाई ये शर्त

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले चुनावों या आगामी 2026 मिडटर्म चुनाव में वोटर फ्रॉड की रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे, बशर्ते उसकी दी गई जानकारी के आधार पर फ्रॉड करने वालों की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि हो. उन्होंने लिखा कि मामले पर ध्यान देने के लिए सभी का धन्यवाद. हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस इनाम की राशि का स्रोत क्या होगा और इसे किस प्रक्रिया के तहत वितरित किया जाएगा.

चुनावी धांधली को लेकर दोहराया पुराना रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से चुनावी गड़बड़ियों और वोटर फ्रॉड के मुद्दे को उठाते रहे हैं. वह पहले भी दावा कर चुके हैं कि उन्होंने 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था. इसी संदर्भ में उन्होंने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही वोटर फ्रॉड के मामलों की जानकारी साझा करने की भी अपील की.

मिडटर्म चुनाव क्यों हैं महत्वपूर्ण?

बता दें कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हर चार वर्ष में राष्ट्रपति के कार्यकाल के मध्य में आयोजित किए जाते हैं. इन्हें देश के राजनीतिक माहौल और जनता के रुझान का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है. इन चुनावों के जरिए न सिर्फ कांग्रेस की संरचना तय होती है, बल्कि कई राज्यों और स्थानीय निकायों के चुनाव भी इसी दौरान कराए जाते हैं.

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This