गोरखपुर में मुठभेड़ः STF ने एक लाख के इनामी मुस्तफिजुल का काम किया तमाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur STF Encounter: यूपी के गोरखपुर से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात यहां एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू ढेर हो गया. इस दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए. जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास एसटीएफ और पुलिस की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान आजमगढ़ के मेहनगर खुन्दनपुर निवासी मुस्तफिजुल का पुलिस से सामना हो गया.

पुलिस के रोकने पर शुरु किया फायरिंग

पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह भागने लगा. इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. इस बीच उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तफिजुल को भी गोली लग गई. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात मुस्तफिजुल की मौत हो गई. मौके से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्टल, एक बाइक और भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किया.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि मुस्तफिजुल के खिलाफ कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास सहित गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. वर्ष 2024 में वह महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से फरार होने में कामयाब हो गया था.

वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इसी वर्ष उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 174-ए तथा धारा 506 के तहत अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए. पुलिस मुस्तफिजुल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, पाकिस्तान को मची बौखलाहट

अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, पाकिस्तान को मची बौखलाहट India-Afghanistan Friendship: पाकिस्तान द्वारा पड़ोसी देश अफगानिस्तान के...

More Articles Like This