हरियाणा में मुठभेड़ः पुलिस ने दो इनामी शूटरों को किया ढेर, जुड़े थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Bishnoi Gang Encounter: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बहादुरगड़ में हरियाणा STF बहादुरगढ़ और दिल्ली स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने शनिवार की देर रात जॉइंट आपरेशन मे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किया.

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ इलाके दो बगमाश मौजूद और में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. दोनों के पास हथियार है. इस सूचना पर एसटीएफ, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों को लगी गोली

ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने जब बदमाशों को घेरने की कोशिश की, तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों गोली लगी और घायल हो गए. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ. घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों बदमाशों की मौत हो गई.

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मृत बदमाशों की पहचान प्रवेश, निवासी तिब्बा दानाशेर (हिसार) और हिमांशु, निवासी गांव जाखोद खेड़ा (जिला हिसार) के रूप में हुई है. दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था. शूटर हांसी में जिम चलाने वाले कपिल की हत्या में शामिल थे. उन्होंने कहा कि पिछले महीने हांसी में कपिल नाम के एक जिम ऑपरेटर की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. इस घटना के सिलसिले में हांसी सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. जांच में पता चला कि यह अपराध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मुख्य शूटरों प्रवेश और हिमांशु ने किया था. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This