Etah News: खाईं में गिरी बारात से लौट रही कार, मां-बेटे की मौत, दूल्हा-दुल्हन सहित तीन घायल

Must Read

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की तड़के एक सड़क दुर्घटना हुई. राजा का रामपुर और कासगंज जिले की सीमा पर दरियावगंज के समीप दूल्हा-दुल्हन की कार खाईं में गिर गई. इस हादसे में जहां कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई, वहीं दूल्हा-दुल्हन व दूल्हा की बहन घायल हो गए. इस दुर्घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. कार सवार लोग शादी कर मऊ जिले से लौट रहे थे.

घर लौट रहे थे बराती
जानकारी के अनुसार कासगंज जिले के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव गिजौरा से अंकुर की बारात शुक्रवार की सुबह मऊ गई थी. शादी के बाद दूल्हा अंकुर और दुल्हन सुमन स्विफ्ट डिजायर कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे जब यह कार राजा का रामपुर और कासगंज जनपद की सीमा पर स्थित दरियावगंज रोड पर पहुंची, चालक को झपकी आ गई, जिससे कार संतुलन होकर खाईं गिर गई.कार में सवार 30 वर्षीय मंजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय बेटा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया.

दूल्हा-दुल्हन और बहन भी घायल
दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन और दूल्हा की बहन डाल कुमारी घायल हुई है. कार चालक को भी हल्की चोटें आई है. सभी घायलों को तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए घायल आयुष को एटा मेडिकल कालेज भेज दिया गया. यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों के अनुसार, शेष घायलों को अधिक चोटें नहीं हैं. इस हादसे से शादी वाले घर में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

इस संबंध में सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया सुबह के समय हादसा हुआ है. रास्ते में अधिक ट्रैफिक भी नहीं था. चालक को झपकी आ गई, इस कारण यह हादसा हुआ.

Latest News

UP: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो मजदूर झुलसे

Lucknow Airport Fire: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की...

More Articles Like This