इटावा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, प्रेमिका के पिता ने मार दी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Etawah Murder: यूपी के इटावा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा हेलू गांव में प्रेम संबंधों के चलते सोमवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र का निवासी लवकुश पाल (18) पिछले कुछ समय से अपने बहनोई गीतेंद्र पाल के घर खेड़ा हेलू गांव में रहता था. वहीं गांव के ही अनिल यादव की बेटी राखी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लवकुश, राखी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया.

युवक को दूसरी मंजिल पर चढ़ते देखा, चला दी गोली

रात में अंधेरे के बीच जब लवकुश अनिल यादव के घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान अनिल यादव ने उसे देख लिया. पहले से सतर्क अनिल ने बिना देर किए लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी, जो सीधे लवकुश को लगी. गोली लगने से लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार

गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर चौबिया थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी अनिल यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अनिल यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया.

बहनोई ने दीतहरीर, पुलिस ने दर्ज किया केस

मृतक के बहनोई राजेश पाल ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी, जिसके आधार पर चौबिया थाने में अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. राजेश के मुताबिक, लवकुश रात करीब 7:45 बजे खाना खाकर दूसरे घर में सोने चला गया था. पौने 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचे, तब तक लवकुश की मौत हो चुकी थी. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This