Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल और के. कविता को झटका, बढ़ी न्यायिक हिरासत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला से संबंधित ईडी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है.

ताजा मामले में दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी है.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version