Explosion in Punjab: धमाकों से पंजाब को दहलाने में किसका हाथ? NIA ने शुरू की जांच

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Explosion In Punjab: मंगलवार की रात तीन घंटे के अंतराल में दो जगहों पर धमाका होने से पंजाब दहल उठा. पंजाब फ्रंटियर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के पास धमाका हुआ. इलाके को आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और पंजाब पुलिस को जांच में सहायता करने के लिए जालंधर के लिए रवाना हो चुकी है.

अमृतसर के खासा में आर्मी कैंट के बाहर मंगलवार देर रात हुए बम धमाके के बाद बुधवार सुबह घटना स्थल पर जांच करने लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची. धमाके की वजह से आर्मी कैंट की दीवार पर लगी टीने क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

मंगलवार की रात तीन घंटे अंतराल में जालंधर व अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार धमाके हुए. जालंधर में मंगलवार रात करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं. काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी. फिलहाल, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है. स्कूटी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

भारत-पाक बॉर्डर के पास धमाका

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खासा क्षेत्र में भी बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार की रात 10.50 पर तेज धमाका हुआ. एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका. दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ.

धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड गिर गईं. गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है. धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. संदेह है कि ग्रेनेड से हमला किया गया है. आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version