Fatehpur Crime: शादी का सपना दिखाकर ठगी, फतेहपुर में फर्जी मैरिज गैंग का भंडाफोड़

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज इलाके में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा हुआ है. इस ब्यूरो द्वारा शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लोगों की जेब ढीकी करने करने का कार्य किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने एक युवती सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किराए के एक साधारण से घर में रह रहे युवक-युवतियों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का संचालक बताकर ऑनलाइन ऐसा जाल बिछाया कि दूर-दराज के परिवार भी उनके झांसे में आ गए. लड़के-लड़कियों की आकर्षक तस्वीरें भेजी जातीं, रिश्ते की बात आगे बढ़ती और फिर “शादी पक्की कराने” के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी.

पहले लड़के से राजिस्ट्रेशन करने को बोलते थे और उससे पैसे लेते थे. फिर लड़की पक्ष को गरीब बताकर उनके तरफ का भी राजिस्ट्रेशन पैसा लड़के पक्ष से लेते थे. ये लोग एक ही लड़की से बात कराते थे और खुद ही माँ, पिता बन जाते थे.

करीब दो साल तक यह खेल चलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी कि जिस घर में आम किराएदार रहते दिख रहे हैं, वहीं से एक संगठित ठगी गैंग ऑपरेट हो रहा है. मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

प्रेसवार्ता कर एसपी देंगे जानकारी

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा. मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए. पुलिस ने एक युवती सहित कई लोगों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. एसपी फतेहपुर अभिमन्यु मंगलिक आज प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी देंगे.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This