बेखौफ चोरः ATM से चुराए 20 लाख, फिर उसमें लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः गुरुग्राम से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां बेखौफ चोरों ने खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में पुराने थाने के पास स्थित एसबीआई ATM से पहले चोरी की और फिर उसे आग के हवाले कर फरार हो गए. शुक्रवार की सुबह हुई यह वारदात एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार सवार दो बदमाश एटीएम से निकाली गई राशि कार की डिग्गी में रखते है. इसके बाद एटीएम बूथ में आग लगा देते है. उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

एसएचओ ने बताया
इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखते हुए मामले जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि एटीएम से करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई है. कार में दिल्ली का नंबर प्लेट लगा था और घटना के बाद कार सवार दिल्ली की तरफ फरार हो गए. जल्द ही मामले की पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

दक्षिण कोरिया में हादसाः आग का गोला बनी कार पार्ट्स फैक्ट्री, 10 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

Daejeon Car Parts Factory Fire: दक्षिण कोरिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मध्य शहर डेजॉन में स्थित...

More Articles Like This