Fighter Jet Crash: दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सेना का विमान, जंगल में लगी भीषण आग, भाग्यशाली था पायलट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fighter Jet Crash: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां वॉशिंगटन राज्य में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया. नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहा और उसे केवल मामूली चोटें आईं.

रिपोर्ट के अनुसार, यह F/A-18 हॉर्नेट विमान कैलिफोर्निया स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार से संबद्ध था और नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था. इसी दौरान विमान वॉशिंगटन राज्य के रिमरॉक झील क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान Marine Aircraft Group 11 के अधीन संचालित किया जा रहा था.

दुर्घटना से ठीक पहले पायलट ने इजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया और सुरक्षित बाहर आया. स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने उसे खोजकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जांच की गई. अधिकारियों के मुताबिक, उसकी चोटें गंभीर नहीं हैं. विमान के गिरते ही ओकानोगन-वेनाची नेशनल फ़ॉरेस्ट क्षेत्र में झाड़ियों और जंगल में आग लग गई. आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद कई हेलीकॉप्टरों और दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया. Naches Fire Department सहित कई स्थानीय एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुट गईं.  अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

Santan Prapti Yog: आपकी कुंडली में है या नहीं संतान प्राप्ति का योग? ऐसे करें आसानी से पता

विवाह के बाद हर दंपति की इच्छा होती है कि उनके जीवन में संतान सुख आए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बनने वाले कुछ विशेष योग संतान प्राप्ति की संभावना को मजबूत बनाते हैं. जानिए ऐसे ही 5 महत्वपूर्ण संतान योग.

More Articles Like This

Exit mobile version