मथुरा में Farsa Wale Baba की मौत के बाद हुए बवाल मामले में 300 पर केस दर्ज, 14 गिरफ्तार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Farsa Wale Baba Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए विवाद में 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला और अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया है.

14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार इनकी लोकेशन पता लगा रही हैं. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी. उन्होंने ही अफवाह फैलाने का काम किया जिनकी लगातार पहचान की जा रही है, जिससे उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

बाबा ने एक वाहन को रोका था Farsa Wale Baba Case

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, “कोसीकलां क्षेत्र में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा ने एक वाहन को रोका था. वह वाहन नागालैंड नंबर का एक कैंटर था. उन्हें केंटर में गोवंश की आशंका थी. वह जब कैंटर को चेक करने के लिए पीछे लौटे तभी कोहरे के कारण दूसरा ट्रक आकर टकराया. इसमें फरसा वाले बाबा घायल हुए और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. ट्रक चालक राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. वह भी इस घटना में घायल हुआ था. उसे पहले मथुरा जिला अस्पताल और फिर आगरा के लिए रेफर किया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गई.”

ट्रक में तार लदे हुए थे

उन्होंने बताया कि ट्रक में तार लदे हुए थे जबकी कैंटर में किराने का सामान भरा था. एसएसपी ने कहा कि घटना के समय बाबा के साथ मौजूद उनके सहयोगी ने पुलिस को एक शिकायत दी, जिसके आधार पर कोसीकलां थाने में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया. मथुरा के एसएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “कोई भी जानकारी बिना तथ्यों या पुष्टि के सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट न करें. तथ्यों के आधार पर ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करें.” उन्होंने लोगों ने एहतियातन सेक्टर स्कीम लागू कर दी है, जिसमें मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- विश्व जल दिवस पर PM Modi का देशवासियों के नाम संदेश, जल संरक्षण का संकल्प दोहराने की अपील

Latest News

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि के पांचवे दिन होती है स्कंदमाता की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि के सभी 9 दिनों में मां...

More Articles Like This