लेबनान में ढही इमारत, पांच लोगों की मौत, मलबे में अभी भी दबे हैं लोग, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lebanon Building Collapse: उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में रविवार को एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई. अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है.

बताया गया है कि अचानक इमारत गिर गई, जिससे वहां रह रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. हफ्ते भर में इस तरह की यह दूसरी घटना है. घटनास्थल पर फिलहाल बचाव दल बचे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.

आस-पास की इमारतों को कराया गया खाली

सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने त्रिपोली के बाब अल-तब्बानेह इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग के गिरने की खबर दी थी, जो इस गरीब शहर का सबसे गरीब इलाका है. एजेंसी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने और बिल्डिंग गिरने के डर से आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया है.

अब तक आठ लोगों को बचाया गया है, जबकि पांच शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं. सिविल डिफेंस प्रमुख इमाद ख्रीश ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बिल्डिंग में दो ब्लॉक थे, जिनमें से हर एक में छह अपार्टमेंट थे.

राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय के एक बयान में कहा गया, ‘इमरजेंसी सेवाओं से रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने और बिल्डिंग के निवासियों और एहतियात के तौर पर खाली कराई गई पड़ोसी इमारतों के लोगों को आश्रय देने के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया है.’

लेबनान में कई पुरानी और टूटी-फूटी इमारतें हैं

लेबनान में कई पुरानी और टूटी-फूटी इमारतें हैं. इनमे से कई बहुत खराब हालत में हैं. कई इमारतें अवैध रूप से बनाई गई थीं, खासकर 1975-1990 के गृह युद्ध के दौरान, जबकि कुछ मालिकों ने बिना परमिट के मौजूदा अपार्टमेंट ब्लॉक में नई मंजिलें जोड़ दी हैं. 2024 में राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया था कि तुर्की और पड़ोसी सीरिया में आए भूकंप से इमारतों के कमजोर होने के एक साल से ज्यादा समय बाद भी त्रिपोली में हजारों लोग अभी भी असुरक्षित इमारतों में रह रहे हैं.

इस रिपोर्ट में कहा गया कि लेबनान में वर्षों से चल रहे आर्थिक संकट ने स्थिति को और खराब कर दिया है, जिसने निवासियों से मरम्मत या वैकल्पिक आवास का खर्च उठाने के साधन छीन लिए हैं.

Latest News

इनकम टैक्स के सभी फॉर्म बदलेंगे! नए ड्राफ्ट नियम जारी, फाइलिंग होगी आसान

इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स नियमों का नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें टैक्स से जुड़े कई फॉर्म्स की नंबरिंग बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स, टैक्स एक्सपर्ट्स और संस्थानों के लिए फाइलिंग प्रक्रिया को सरल और डिजिटल रूप से अधिक सक्षम बनाना है.

More Articles Like This