अमेरिका और मेक्सिको में बाढ़ का कहर, तेज बहाव में बही कारें, डूबे घर, हजारों लोग प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Floods: अमेरिका में आफत की बाढ़ आई है. अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों और मैक्सिको में भारी बारिश की वजह से अचानक भयानक बाढ़ आ गई है. नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं.

मैक्सिको में बाढ़ का बहाव कई कारों को अपने साथ बहा ले गई. 12 अक्टूबर को हरिकेन साइमन ने मैक्सिको के प्रशांत तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ तबाही मचाई थी.

वहीं ट्रॉपिकल स्टॉर्म रेचल के कारण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भीषण बारिश हुई. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, एरिजोना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जहां रेस्क्यू टीमें नावों से घरों में फंसे लोगों को निकाल रही हैं.

100 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा 

दक्षिण-पश्चिमी कोलोराडो के पगोसा स्प्रिंग्स में अधिकारियों ने भीषण बाढ़ की चेतावनी दी है. सैन जुआन नदी के जलस्तर के 21.9 फीट तक पहुंचने का अनुमान है. यह 1911 की उस विनाशकारी बाढ़ के दौरान दर्ज किए गए 17.8 फीट के स्तर से भी अधिक हो सकता है, जिसने शहर के एक बड़े हिस्से में तबाही मचाई थी.

मेंक्सिको के पांच राज्यों में अलर्ट 

शनिवार को एरिजोना के लगभग पूरे हिस्से, दक्षिणी यूटा, दक्षिण-पश्चिमी कोलोराडो, पश्चिमी न्यू मेंक्सिको और दक्षिणी नेवादा के लिए बाढ़ की निगरानी और चेतावनी जारी की गई.

नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे दूर-दराज के इलाकों में सड़कें पूरी तरह बंद की जा सकती हैं.

टक्सन के एक मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस इलाके में कुछ ही दिनों के अंदर दो से तीन महीने के बराबर बारिश हुई. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वालों का अनुमान है कि कुछ इलाकों में 4 इंच तक बारिश हो सकती है और यह बारिश सोमवार तक जारी रहने की संभावना है.

बाढ़ बहा ले गई कारों को

मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर राज्य के सैन होजे डेल काबो से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ का तेज बहाव कई कारों को बहा ले जा रहा है. भारी बारिश की वजह से आमतौर पर सूखे रहने वाले रास्ते अब उफनती नदियों में बदल गए हैं.

बताया जा रहा है कि 100 मिमी से भी अधिक मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई.

Latest News

अमेरिका में 27000 फीट की ऊंचाई से गिरा विमान, 9 लोगों की गई जान 

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के पाम बीच काउंटी में 1 नवंबर को बहामास जा रहा लियरजेट...

More Articles Like This

Exit mobile version