पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में निहंग ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhbir Singh Badal Attacked: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया है. बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में निहंग ने हमला किया. हमले में उनके हाथ में चोट लगी है. उन्हें यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी नांदेड़ पुलिस ने दी है.

पुलिस के अनुसार, बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है.

हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ. बताया जा रहा है कि बादल के एक सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया. शुरुआती जानकारी में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला होने की बात सामने आई है.

 

इससे पहले दिन में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहिब गए थे. हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं. हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ.

यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला इस तरह का हमला हुआ है. दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर जानलेवा हमला हुआ था. तब वह धार्मिक सजा के तहत पहरेदार के रूप में सेवा दे रहे थे. उन पर नारायण सिंह चौड़ा नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई थी. हालांकि, वे बाल-बाल बच गए थे. इस घटना के बाद हमलावर को दबोच लिया गया था.

Latest News

श्रद्धा, भाव और शांति से किया गया कर्म ही होता है सार्थक— दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, अपात्रक श्राद्ध जो होता है, वह श्राद्ध व्यर्थ हो जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version