France: क्या हैं मांगें, फ्रांस की सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?, अब तक 400 से अधिक हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Student Protests: शिक्षकों की कमी को लेकर फ्रांस देश में आक्रोश फैल गया है. फ्रांस में छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है. सरकारी कर्मचारियों ने काम करना छोड़ दिया है, वहीं नाराज हाई स्कूल के छात्रों ने सैकड़ों स्कूलों को ब्लॉक कर दिया है.

प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. ये प्रदर्शन 2027 के बजट का ड्राफ्ट पेश करने से दो दिन पहले शुरू हुआ है.

इस बात को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

सरकार की तरफ से स्कूल के बजट में कटौती की गई. इस बजट में 54 अरब यूरो की बचत की योजना शामिल है. वहीं क्लासरूम में ज्यादा भीड़ और शिक्षकों की कमी को लेकर पूरे देश में गुस्सा व्याप्त हो गया है.

France protest (1)

सरकार अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले फ्रांस की आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इन विरोध-प्रदर्शनों ने दबाव बढ़ा दिया है. सरकार के खिलाफ स्कूलों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. यहां छात्रों ने अंदर जाने से रोकने के लिए कूड़ेदान और बैरियर जमा कर दिए हैं.

सरकार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की है. शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को देश भर के लगभग 3,700 स्कूलों में से करीब 400 स्कूल विरोध-प्रदर्शन या रुकावटों से प्रभावित हुए.

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के मुताबिक, 440 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग थे. अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की अशांति के दौरान कम से कम 10 शिक्षक, कई छात्र और 48 पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

पिछले हफ्ते पेरिस से स्कूलों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए थे, लेकिन अब ये लिले, ल्योन, नैनटेस, मार्सिले, बोर्डो और रेनेस जैसे शहरों में भी फैल गए हैं.

क्या हैं छात्रों की मांगे?

छात्र शिक्षकों की कमी, क्लासरूम में ज्यादा भीड़, स्कूलों की खराब हालत और टाइमटेबल की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं. हालांकि, कुछ स्कूलों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version