Gangotri Highway: डबरानी के पास टूटे चट्टान, कई लोग दबे, एक की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gangotri Highway Accident: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है. उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई. चट्टान के नीचे कई लोग दब गए. सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है. जिस जगह से चट्टान टूटी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है. अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है. घायलों को इलाज के लिए हर्षिल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं.

जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव टीम को दिए निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल पर पहुंची.

रोका गया है वाहनों का आवागमन
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है. गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं. मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य काम जारी है. पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों आवागमन के लिए जाने दिया जाएगा.

घायल अभी बोलने की स्थिति में नहीं
हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है. कोई भी घायल अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version