गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर केस: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Hospital Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों संगीन वारदात हुई थी. पांच की संख्या में बदमाशों ने एक अस्पताल में घुसकर एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

शनिवार को पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की ओर से शनिवार को तड़के संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया.

वारदात के बाद पुलिस के हाथ लगीं थीं कुछ तस्वीरें
इससे पूर्व पटना में स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी थीं. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है.

इस रूप में हुई मुख्य अपराधी की पहचान
घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश जुटी है कि तौसीफ ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए सुपारी दी थी. इसके अलावा तौसीफ पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं.

सभी हत्यारोपियों की कर ली गई थी पहचान
वारदात में शामिल सभी हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई थी. तौसीफ के अलावा आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह भी वारदात में शामिल थे. यह जानकारी एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी दी थी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This