गूगल और मेटा पर ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में भेजा नोटिस

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Action on Google & Meta: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन में कथित भूमिका के लिए दिग्‍गज गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है. ED का आरोप है कि दोनों कंपनियों ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है. दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए 21 जुलाई को तलब किया गया है. यह जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है.

बेटिंग ऐप्‍स का प्रमोशन पड़ेगा महंगा

ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन अब गूगल और मेटा को भारी पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईडी का आरोप है कि इन सोशल मीडिया मंच पर सट्टेबाजी के ऐड हर किसी को प्रमुखता से दिखाए गए हैं. इसके वजह से लोगों तक उनकी पहुंच आसानी से हुई है. इस पूरे मामले में यह पहली बार है जब भारत में काम कर रही किसी बड़ी टेक कंपनी को बेटिंग जैसे मामलों में सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया जा रहा है.

21 जुलाई को पूछताछ

ईडी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ पूछताछ की जाएगी. दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को बुलाया गया है. इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी के ऐड इस तरह से दिखाए जाने को लेकर सवाल जवाब होंगे. माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्‍यम से करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है.

देशभर में जारी ईडी की कार्रवाई

बता दें कि ईडी एक्‍शन मोड में है. देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े फिल्‍म स्‍टार्स के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं. इस मामले में 29 एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा देशभर में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की जा रही है.

ईडी आने वाले दिनों में उनके बयान दर्ज कर सकती है, इसके साथ ही ईडी उन शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है, जिन्हें इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों द्वारा ठगा गया था. 15 जुलाई को मुंबई में कई जगहों पर ईडी की रेड पड़ी थी. यह छापेमारी अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी. इस छापेमारी के दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और कई लग्जरी घड़ियों के साथ ही कई गाड़ियां सीज की थी.

ये भी पढ़ें :- Pakistan: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए 24 अगस्त तक बंद किया एअरस्पेस

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This