दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुईं 50 से अधिक दुकानें

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं.

सुबह साढ़े छह बजे के करीब लगी आग Delhi Fire

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, वे अब आ रहे हैं. सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लगी है. मेरे बताने से लोग यहां इकठ्ठा हुए. हम लोगों ने आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की. जिनकी दुकानों में आग लगी है. उनको जानकारी दे दी गई है. वे लोग आ रहे हैं.

यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई

अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि हमें सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली. यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई. यह बाजार हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है. हमारा वाहन वसंत कुंज से 7:30 बजे तक मौके पर पहुंच गया. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जान का कोई नुकसान नहीं है. चार-पांच स्टेशन से कर्मचारी आए हैं. उन्होंने कहा कि नुकसान के बारे में हम नहीं बता पाएंगे.

11 मार्च की रात भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे भी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी. मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे थे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था. राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं.

7 मार्च को मंसाराम पार्क में मिली आग लगने की सूचना

कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी. उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था. उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी. उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- कुदरत का यू-टर्न: 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This