मिडिल ईस्ट में स्थिति बेहद नाजुक फिर भी नहीं सुन रहे ट्रंप! ईरान के साथ किसी भी समझौते से किया इनकार

Must Read

Washington: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी तत्काल समझौते से इनकार कर दिया है. शनिवार को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि हालांकि ईरान अब समझौता करना चाहता है लेकिन अभी शर्तें अमेरिका के पक्ष में पर्याप्त रूप से अच्छी नहीं हैं.

शर्तें अभी उतनी बेहतर नहीं

ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को बताया कि ईरान डील करना चाहता है लेकिन मैं नहीं चाहता क्योंकि शर्तें अभी उतनी बेहतर नहीं हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी युद्धविराम के लिए शर्तों का वेरी सॉलिड यानी बहुत ठोस होना अनिवार्य है. हालांकि राष्ट्रपति ने संभावित डील की विस्तृत शर्तों का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने एक बड़ा संकेत दिया.

इस मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान को अपने परमाणु मंसूबों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा. उन्होंने इसे नॉन-नेगोशिएबल (गैर-परक्राम्य) करार दिया यानी इस मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर हुए हमलों की भी पुष्टि की.

फिर से हमले कर सकता है अमेरिका

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने इस द्वीप को पूरी तरह तबाह कर दिया है. उन्होंने बेहद सख्त लहजे में यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका वहां फिर से हमले कर सकता है. दुनिया भर में बढ़ती तेल की कीमतों के बीच ट्रंप ने अन्य देशों से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने में मदद मांगी है. उन्होंने बताया कि कई देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखने के लिए अपने युद्धपोत भेजने पर सहमत हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. कुदरत का यू-टर्न: 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Latest News

16 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This