Gaza: इजरायल ने गजा में किया हमला, 24 घंटे में 10 फिलिस्तीनियों की गई जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza News: यूं तो कहने के लिए गज़ा में सीजफायर लागू है, लेकिन आज भी गज़ा के लोगों पर इजरायल ने बमबारी करना पूरी तरह से बंद नहीं किया है. पिछले 24 घंटों के अंदर इजरायल ने हमला कर गज़ा में लगभग 10 फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है. गज़ा के हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी है.

इजरायल द्वारा वर्ष 2023 से 2025 यानी लगभग दो वर्षों तक पूरी दुनिया के सामने फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया गया. इसके बाद 10 अक्टूबर 2025 को गज़ा में सीजफायर लागू हुआ. इस सीजफायर के लागू होने के बाद भी इजरायल ने हमले करना बंद नहीं किया है और लगभग 1,620 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है.

इजरायल एक तरफ जहां गज़ा में हमला कर रहा है, वही दूसरी ओर फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में इजरायली सेना फिलिस्तीनियों को अवैध रूप से गिरफ्तार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक इलाके में रात भर और आज सुबह नबलुस के पास कम से कम 12 या 13 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही जानकारी यह भी है कि इजरायली सेना ने बेथलहम गवर्नरेट में दो और सलफिट क्षेत्र में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

गज़ा के हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, गज़ा में 10 अक्टूबर 2025 के सीजफायर के बाद से इजरायली हमलों में लगभग 601 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,607 घायल हुए हैं. वर्ष 2023 से गज़ा में इजरायल द्वारा लगभग 72,061 लोगों को मौत के घाट उतारा गया और 171,715 घायल हुए हैं.

गज़ा की सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने बीते गुरुवार को एक बयान जारी किया. उन्होंने अपने बयान में बताया कि गज़ा के ध्वस्त मकानों में लगभग 8 हजार से ज्यादा लाशें फंसी हुई हैं, जिन्हें इजरायली हमले की वजह से निकाला नहीं जा सका है.

Latest News

10 दिन बाद जेल से वापस आए राजपाल यादव, बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें

Rajpal Yadav Bail : एक्टर राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 12 फरवरी...

More Articles Like This