Gaza Strip Israeli Firing: इजराइली सैनिकों की गाजा में गोलीबारी, बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza Strip Israeli Firing: गाजा में इजराइली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी. नासिर अस्पताल के मुताबिक, यह गोलीबारी खान यूनिस के पूर्व में विस्थापित फलस्तीनियों के लिए बनाए गए तंबुओं पास मंगलवार को हुई.

इस घटना में 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. अस्पताल ने बताया कि खान यूनिस के दक्षिण में इजराइली गोलीबारी में 69 वर्षीय एक व्यक्ति की भी जान चली गई. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों की मौत ‘येलो लाइन’ के फलस्तीनी हिस्से में हुई. यह रेखा गाजा में इजराइली सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों को अलग करती है.

विभाजन रेखा के पास रहने वाले फलस्तीनियों को इजराइली गोलीबारी के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, अल-अवदा अस्पताल के अनुसार, नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुए इजराइली हमले में 10 लोग घायल हो गए.

कई इलाकों के निवासियों ने बताया कि उन्हें इलाका खाली करने की चेतावनी मिली थी, जिसके बाद खान यूनिस, बुरेज शरणार्थी शिविर और गाजा शहर में हमले किए गए. इन हमलों पर तत्काल इजराइली सेना की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This