गाज़ा: यूरोपीय अस्पताल के नीचे मिली हमास आतंकियों की सुरंग, हथियारों सहित ये सामान बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाज़ा: गाजा में चलाए जा रहे सैन्य अभियान के दौरान इजरायली सेना ने हमास आतंकियों की एक और विशाल सुरंग बरामद की है. इसके अंदर से हथियारों का जखीरा और कई अहम जेहादी दस्तावेज बरामद हुए हैं. इज़रायली रक्षा बलों (IDF) ने गाज़ा के खान यूनिस शहर में यूरोपीय अस्पताल के नीचे मिली इस भूमिगत सुरंग मार्ग का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है.

इजरायली सेना ने खुलासा किया है कि हमास आतंकी अस्पताल के पास बनी सुरंग से कमांड और कंट्रोल रूम का संचालन कर रहे थे. इस सुरंग से हथियारों का भारी जखीरा और कई खुफिया दस्तावेजों की बरामदगी हुई है. यह खुलासा एक विशेष और लक्षित सैन्य अभियान के तहत हुआ है. आईडीएफ सैनिकों ने सुरंग के अंदर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं.

इजरायली सेना लगातार यह कहती रही है कि हमास के आतंकवादी अस्पताल और आम फिलिस्तीनियों को ढाल बनाकर इजरायल पर सुनियोजित हमला कर रहे हैं. इस नई सुरंग की बामदगी से एक बार फिर इजरायल का दावा सच साबित हुआ है.

IDF द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह सुरंग मार्ग हमास के नियंत्रण में था और इसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था. सुरंग के भीतर जो सुविधाएं मिलीं, वे स्पष्ट रूप से संगठित सैन्य योजना और गुप्त संचालन को दर्शाती हैं.

Latest News

Alcohol Based Medicines: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार ने सख्त किए नियम

Alcohol Based Medicines: केंद्र सरकार ने अधिक मात्रा में एथाइल अल्कोहल वाली कुछ औषधीय तैयारियों के नियमन को सख्त कर दिया है. 12 प्रतिशत से अधिक एथाइल अल्कोहल और 30 मिलीलीटर से बड़े पैक वाले तय उत्पादों को अब छूट नहीं मिलेगी. इनकी बिक्री के लिए लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची जरूरी होगी.

More Articles Like This