Gaza: गाजा के खान यूनुस में मिला अंडरग्राउंड सुरंग, हथियारों का जखीरा बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza Underground Tunnels: गाजा से बड़ी खबर सामने आई है. गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग (भूमिगत टनल) से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरंग के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री दिखाई दे रही है. यह वीडियो इजरायली रक्षा बल (IDF) की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया गया है. इजरायल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही गाजा सैन्य अभियानों का केंद्र बना हुआ है.

सामने आया सुरंग का वीडियो

सामने आए वीडियो फुटेज में लंबी सुरंग दिखाई दे रही है. इस सुरंग से राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री मिली है. बताया जा रहा है कि यह सुरंग रिहायशी इलाकों के नीचे बनाई गई थी, ताकि बाहरी निगरानी से बचा जा सके. इजरायली सेना ने खान यूनिस में सैकड़ों मीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंग का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, तीन रहने की जगहें और दर्जनों हथियार, जिनमें 45 ग्रेनेड, 35 मैगजीन, 10 राइफलें, RPG रॉकेट और लॉन्चर, 10 विस्फोटक डिवाइस और 6 मिलिट्री वेस्ट शामिल हैं.

गाजा में भूमिगत सुरंगों का नेटवर्क कोई नई बात नहीं है. इन सुरंगों का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने, हमास के आतंकियों की आवाजाही और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता रहा है. खान यूनुस में मिली यह सुरंग एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि जमीन के नीचे ढांचों का एक पूरा नेटवर्ट बना हुआ है, जो संघर्ष को और जटिल बना देता है.

सुरंग को नष्ट करने से पहले कराई गई रिकॉर्डिंग

इजरायली सेना (IDF) का कहना है कि सुरंग को नष्ट करने से पहले उसकी पूरी रिकॉर्डिंग की गई, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्थिति की गंभीरता दिखाई जा सके. सेना के अनुसार, इस तरह की सुरंगों का रिहायशी इलाकों के नीचे पाया जाना स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा खतरा है. सैन्य कार्रवाई की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This