Ghazipur News: दो तस्कर पुलिस के शिकंजे में, 82 लाख की हेरोइन बरामद

Must Read

Ghazipur News: यूपी की गाजीपुर की स्वाट/सर्विलांस टीम और मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. टीम ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्थे चढ़े तस्करों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है.

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की कड़ी में सोमवार की देर शाम मुहम्मदाबाद कोतवाल स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे और संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे.

मुखबिर की सूचना पर हत्थे चढ़े तस्कर
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाटा रेलवे क्रासिंग के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करों के पास से 820 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन), एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुआ.

एसपी ने बताया कि तस्करों के पास से बरामद हेरोइन की कीमत 82 लाख है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इन तस्करों के गिरोह के अन्य सदस्यों को इससे पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस गिरोह द्वारा गाजीपुर सहित आसपास के जनपदों में मादक पदार्थो की तस्करी की जाती रही है.

लगातार जारी रहेगा अभियानः एसपी
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव और जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी इंद्रदेव कुशवाहा शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पिछले चार-पांच महीने में कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This