उपचुनाव के बीच करहल में युवती की हत्या, परिजनों ने सपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां कस्बा करहल के एक मोहल्ला में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की बात कहने पर वंचित जाति की 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई. आरोपितों ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नगला अंती के निकट फेंक दिया था. बुधवार सुबह बोरे में बंद शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के परिवार के लोगों का आरोप है कि आरोपित सपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे थे. युवती से दुष्कर्म का भी आरोप लगाया. पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है.

मृतका के परिवार वालों के अनुसार
मृतका के परिवार वालों के अनुसार, युवती मंगलवार की दोपहर घर के बाहर बैठी थी. इसके बाद अचानक वह लापता हो गई. परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार को युवती का शव नगला अंती के निकट बंद बोरे में पड़ा मिला.

दोपहर से गायब थी युवती
पुलिस को दिए गए तहरीर में मृतका के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व कस्बा के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी प्रशांत यादव मोहल्ले में आया था और बेटी से सपा के पक्ष में वोट देने की बात कहने लगा. इस पर बेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आवास दिया है, वह तो भाजपा को ही वोट देगी. इसी बात से प्रशांत रंजिश रखने लगा. वो बेटी पर बहुत दबाव बना रहा था कि सपा को ही वोट डाले.

पिता का आरोप है कि मंगलवार दोपहर उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी. तभी प्रशांत यादव अपने साथी डॉ. मोहन कठेरिया के साथ बाइक से आया और बेटी को बैठाकर अपने घर ले गया. वहां पर दोनों आरोपियों ने बेटी को नशे की गोलियां डालकर शराब पिला दी. देर शाम तक जब बेटी घर नहीं पहुंची तो तलाश करते हुए वह लोग प्रशांत के घर पहुंचे.

पिता का आरोप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
युवती के पिता का ने आरोप लगाया कि प्रशांत के घर पर उनकी बेटी की चप्पलें उतरी मिलीं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. उन्होंने पुलिस बुलाकर प्रशांत से बेटी के बारे में जानकारी की. इस दौरान प्रशांत ने पत्नी को फोन कर युवती की पड़ी चप्पलें पीछे प्लॉट में फेंकने की बात कही. पिता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंक दिया है. तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एसपी विनोद कुमार ने बताया
इस संबंध में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रात को युवती के गायब होने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. जिसमें पुलिस तत्काल सक्रिय हुई. सुबह युवती का शव मिला है. मृतका के पिता द्वारा दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के स्वजन द्वारा भाजपा को वोट देने की बात कहने पर उनकी पुत्री की हत्या करने बात कही गई है. मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

TNPL 2026: फाइनल में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स को 82 रन से हराया, आंद्रे सिद्धार्थ की तूफानी बैटिंग से मिली सफलता

New Delhi: तमिलमाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स (Madurai Panthers) को...

More Articles Like This

Exit mobile version