Gonda: प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, शादी में आए थे ननिहाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gonda: यूपी के गोंडा जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. रविवार की देर रात यहां छपिया थाना क्षेत्र के चांदारत्ती गांव में मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आए निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया. मृतक के मामा की तहरीर पर छपिया पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई.

मृतक के मामा ने तहरीर में बताया
छपिया थाना क्षेत्र के चांदारत्ती गांव निवासी मृतक के मामा आज्ञाराम यादव ने पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में उन्होंने बताया कि उसके घर में शादी थी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके भांजे दिनेश कुमार यादव (32 वर्ष) आए थे. दिनेश सिसहनी गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे.

सोते समय दिनेश के सिर में मारी गोली
रविवार की रात परिवार के सभी लोगों ने दिनेश के साथ खाना खाया. इसके बाद सभी सोने चले गए. दिनेश दुकान पर सोने के लिए चला गया. देर रात सिसहनी गांव के ही रहने वाले अजय वर्मा और राज सिंह पहुंचे और दिनेश के सिर में गोली मार दी. बगल में सो रहे दिनेश के भाई उमेश यादव व धर्मेंद्र यादव ने दोनों आरोपियों को मौके से भागते समय देखा. इसकी सूचना दोनों ने परिजनों को दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची.

दिनेश को तत्काल नजदीकी अस्पताल के नाते सीमावर्ती बस्ती जिले के सीएचसी गौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छपिया सतेंद्र वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज पाठक व सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली.

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी. घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है. मृतक के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दूसरे की तलाश की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज सितारे आपके लिए क्या खास संदेश लाए हैं, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version