Iran-US डील के बीच अच्छी खबरः होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा पहला बड़ा LNG टैंकर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LNG Tanker Disha: भारत के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते तथा संघर्षविराम की खबरों के बीच माल्टा के झंडे वाला एलएनजी टैंकर Disha सफलतापूर्वक Strait of Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह संघर्षविराम की घोषणा के बाद इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार करने वाले पहले बड़े जहाजों में शामिल हो सकता है. जहाज गुजरात के Dahej Port पहुंचने वाला है. रिपोर्टों के मुताबिक, टैंकर ‘दिशा’ 18 जून को दहेज बंदरगाह पहुंच सकता है. यह जहाज तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) लेकर भारत आ रहा है, जो देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

खास बात यह रही कि टैंकर ने पूरे सफर के दौरान अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) चालू रखा. यह प्रणाली जहाज की स्थिति, दिशा, गति और गंतव्य की जानकारी प्रसारित करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज ने अपने AIS सिग्नल में भारत सरकार से जुड़े होने का संकेत भी प्रसारित किया. जानकारी के अनुसार, जहाज ने युद्ध के दौरान बनाए गए विशेष वैकल्पिक मार्गों के बजाय संघर्ष से पहले इस्तेमाल होने वाले सामान्य समुद्री रास्ते का उपयोग किया. विश्लेषकों का मानना है कि इससे संकेत मिलता है कि जहाज की आवाजाही को क्षेत्रीय स्तर पर किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ा.

खाड़ी क्षेत्र में तीन महीने से फंसा था टैंकर

रिपोर्टों के मुताबिक, 277 मीटर लंबे और 44 मीटर चौड़े इस विशाल टैंकर को पिछले तीन महीनों से फारस की खाड़ी क्षेत्र में इंतजार करना पड़ रहा था. अब इसके आगे बढ़ने को क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This