Gorakhpur News: पोखरे में घुसी तेज रफ्तार बेकाबू कार, देवदूत बन पहुंचे ग्रामीण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पीपीगंजः गोरखपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां पीपीगंज में आज सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू कार पोखरे में घुसकर पलट गई गई. कार में एक युवक सहित दो युवतियां सवार थी. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला. तीनों को अस्पताल ले जाया गया. एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

किसी पार्टी से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार नाम का युवक शनिवार की भोर में किसी पार्टी से लौट रहा था. कार में उसके साथ दो युवतियां सोना (22 वर्ष) और काजू (20 वर्ष) सवार थी. इसी दौरान पीपीगंज के तिघरा गांव के पास काली मंदिर मोड़ पर तेज कार अनियंत्रित होकर सीधे पोखरे में जा गिरी. कार में सवार तीनों लोग फंस गए.

कार का दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने लोगों को निकाला बाहर

अंदर फंसे युवक और युवतियां चीख-पुकार करने लगी. गांव के निर्भय कुमार सिंह ने चीखने की आवाज़ सुनी तो तुरंत शोर मचाया. उनकी शोर पर ग्रामीण एत्रक हो गए और कार सवारों को बचाने में पानी में उतर गए. काफी प्रयास के बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

गंभीर बनी हुई ही युवती की हालत

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तत्काल तीनों को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. बताया गया है कि एक एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version