ग्रेटर नोएडा: लुक्सर में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Murder In Luxor: ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को दिनदहाड़े गांव लुक्सर में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. आरोप है बदमाशों ने युवक पर चाकू से भी वार किया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामले की जांच करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

इस रूप में हुई मृतक युवक की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, लुक्सर गांव में सरेराह बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद बदमाश फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान लुक्सर गांव निवासी नितिन नागर के रूप में हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है. मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मृतक के परिजनों ने कहा…

मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था. वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था. नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था. तीन आरोपी ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं. जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति गली में जा रहा है. उसके आगे एक बच्चा चल रहा है. फिर आरोपी उसे घर के जमीन पर गिराने के बाद गोली मारते है. वहीं, एक महिला जब उसे बचाने के लिए बाहर निकलती है तो एक आरोपी उसे बेखौफ होकर बंदूक दिखकर डराता है. इस कारण महिला ईंट मारकर आरोपियों को भगाने का प्रयास करती है. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

PM मोदी का जालंधर दौरा आज, रेलवे स्टेशन और करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को विशेष रूप से जालंधर का दौरा करेंगे. यहां 125 करोड़ रुपये...

More Articles Like This

Exit mobile version