ग्रेटर नोएडा: खड़े ट्रक से टकराई ईको कार, दो की मौत, दस लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की सुबह खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. यह हादसा दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल पर हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पानीपत से बदायूं जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार, एक ईको कार पानीपत से बदायूं जा रही थी. इसी दौरान पेरीफेरल पर पोल नंबर-70 के पास लोहे की प्लेट/सामान लदे खड़े ट्रक से कार टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार एक महिला सहित कुल 12 लोग घायल हो गई. लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. लोगों की मदद से तत्काल घायलों अस्पताल ले गई. यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृतक घोषित कर दिया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है.

घायलों में ये लोग हैं शामिल
विवेक पुत्र रामशंकर (22 वर्ष), रजनेश पुत्र संजय उम्र (24) निवासी सैजनी बदायूं, नेत्रपाल पुत्र बेधराज निवासी अजैतपुर बदायूं (60), सादिक पुत्र इकबाल निवासी बांगरपुर बदायूं (23), एवरैन पुत्र मनोहर निवासी भकोडा बदायूं (24), देवराज पुत्र राकेश निवासी मंडी बदायूं (18), अरविन्द पुत्र आराम सिंह निवासी सैजनी बदायूं (32), राजेश्वरी पत्नी नेत्रपाल सिंह निवासी अजैतपुर बदायूं (55 वर्ष), वागेश पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम खेडा जलालपुर थाना उसैत जिला बदायूं और गजराम पुत्र किशनलाल निवासी उसमानपुर बदायूं शामिल हैं.

इनकी हुई मौत
अकरम पुत्र निसारुद्दीन निवासी भसुन्द्रा थाना उसहैत जिला बदायूं (24 वर्ष) और एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात शामिल हैं.

Latest News

78 साल बाद बदलेगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, PM Modi करेंगे उद्घाटन

New PMO Office: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईटेक...

More Articles Like This