Gujarat: दो बसों की जद में आए 4 दो पहिया वाहन, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat: शनिवार की रात गुजरात के सूरत रैपिड ट्रांजिट सिस्टर (बीआरटीएस) बसों के बीच हुई टक्कर की जद में चार दो पहिया वाहन आ गए. इस हादसे में दो लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं अन्य 6 लोग घायल हो गए. उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

डिप्टी कमीश्नर पिनाकिन परमार बताया
घटना के संबंध में डिप्टी कमीश्नर पिनाकिन परमार ने बताया कि सड़क पर दो बीआरटीएस की बसें चल रही थी. इन बसों के बीच में चार दो पहिया भी चल रहे थे. पहली बस ने ब्रेक लगाया तो दूसरी बस उससे टकरा गई. इसमें दो पहिया वाहन और उसमें सवार आठ लोग कुचल गए. दूसरी बस को पीछे से एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी.

अवरुद्ध हो गया आवागमन
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. दूसरे बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है. इस घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया. सड़क से बसों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया.

Latest News

Hanuman Ansh: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Hanuman Ansh Movie: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर प्रशंसा हो...

More Articles Like This