गुजरातः आणंद में हादसा, ट्रक से टकराई टेंपो, दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anand Accident: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आणंद जिले में सोमवार को हुआ. ट्रक और टेम्पों की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टेम्पो

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह तेज रफ्तार टेम्पो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने बताया

तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने बताया कि मृतकों में चार लोगों में एक 5 वर्ष का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है, जबकि, अन्य पांच लोग घायल है. टेम्पो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे.

फिलहाल घायलों को तारापुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया में भर्ती कराया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version